Monsoon 2020 का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। इस बार भारत में मानसून सामान्य से अधिक रहेगा। इस संबंध में एक प्राइवेट वेदर फाॅरकास्टर कंपनी ने पुर्वानुमान किया है। वेदर कंपनी के मुताबिक इस साल ला नीना की स्थितियों के कारण मानसून सामान्य से ज्यादा रहने के आसार हैं। इससे जरूरत से ज्यादा बरसात हो सकती है। वहीं वेदर कंपनी आईबीएम के एक उपक्रम ने पूर्वानुमान जताया है कि इस बार मानसून एक दिन पहले ही यानी कि 31 मई को केरल में आ सकता है। अगर ये पूर्वानुमान सच साबित होता है तो भारत में लगातार दूसरे साल सामान्य से अधिक वर्षा होगी।
Monsoon 2020: इस साल सामान्य से ज्यादा रहेगा मानसून झमाझम होगी बारिश, 31 मई को दे सकता केरल में दस्तक